टीवी जगत में सुरभि चंदना का अपना अलग पहचान है। अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली सुरभि का आज बर्थडे हैं। ऐसे में आज हम बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
सुरभि ने बॉलीवुड में फिल्म ’बॉबी जासूस’ से एंट्री की थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया था। इस फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में नजर आई थीं।
रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में
सुरभि आज कल बिजनेसमैन करण शर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन सुरभि करण के साथ अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि सुरभि के ओर से इस पर अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है।
ऐसा रहा है सफर
मुम्बई में जन्मीं सुरभि ने टीवी जगत में 2009 में सब शो ’तारक मेहता का उल्टा चश्मा’से अपने करियर की शुरुआत की। इस शो में एक्ट्रेस को स्वीटी के किरदार में देखा गया।
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/08/1580003-27797090211541266020155137779156579914618022n.webp)
इसके बाद उन्हें ’एक ननद की खुशियों की चाबी मेरी भाभी’ में देखा गया। यही नहीं वह टीवी शो ’कुबूल है’ में हया के किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें ’इश्कबाज’, ’नागिन’ में देखा गया। इस शो से एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिली।
![](https://www.iwmbuzz.com/hindi/wp-content/uploads/2022/01/adi-naagin-ka-waar-surbhi-chandna-turns-naagin-once-again.jpg)