Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Jun 2022 4:00 pm IST

अपराध

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः गोली मारने वाले शार्प शूटर्स की हुई CCTV फुटेज से पहचान, पेट्रोल पंप पर दिखी बोलेरो


पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर्स की पहचान हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मूसेवाला को गोली मारने वाले शार्प शूटर्स की पहचान प्रियवत फौजी और अंकित सेरसा के रूप में हुई। ये दोनों आरोपी सोनीपत के रहने वाले हैं।  ये दोनों शूटर्स फ़तेहाबाद के पेट्रोलपंप में तेल भरवाते हुए CCTV फुटेज में कैद हो गए।

वहीं पुलिस ने जांच में पाया कि, अंकित सेरसा की सोनीपत पुलिस के पास कोई क्राइम हिस्ट्री नही है। जबकि प्रियव्रत फौजी रामकरण गैंग का शार्प शूटर भी रहा है। इस पर दो हत्याओं समेत दर्जन भर संगीन केस दर्ज हैं।