Read in App


• Thu, 11 Mar 2021 10:25 am IST


दो दिन में तय होगा तीरथ मंत्रिमंडल का आकार, सभी पद भरे जाएंगे


देहरादून। उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत के शपथ लेने के साथ ही अब उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री रखे जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार चुनावी साल होने के चलते और विधायकों की नाराजगी दूर करने को तीरथ मंत्रिमंडल में सभी पद भरे जाएंगे। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से विमर्श के बाद शनिवार तक मंत्रियों की लिस्ट फाइनल हो सकती है। पिछली त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में तीन मंत्री पद रिक्त रखे गए थे। तब मंत्री पद की आस लगाए बैठे विधायकों में निराशा का भाव भी झलका था।