Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 Nov 2021 5:32 pm IST


मुकदमा दर्ज करने पर भड़के कांग्रेसी


कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का काफिला रोकने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किए जाने पर कांग्रेस में रोष है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही एआईसीसी सदस्य ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों पर दर्ज सभी मुकदमे जल्द वापस लिए जाएं। मुकदमे वापस नहीं लिए जाने पर कांग्रेसियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी।
सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पौड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा के संतूधार-किर्खू मोटर मार्ग पर भंडाली, सिरुण्ड गांव की कुछ महिलाओं, पुरुषों ने अपनी बात रखने के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का काफिला रोका।