Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Mar 2023 3:18 pm IST


नेपाल में भारतीय टैक्सी वाहनों के प्रवेश पर रोक, पढ़िए पूरा मामला


बनबसा ( चंपावत ) : नेपाल प्रशासन की ओर से इंडिया को बार-बार टेंशन दी जा रही है। पिछले कई महीनों से नेपाल की ओर से उठाए जा रहे कदम से लोग परेशान हो रहे हैं। भारत से नेपाल जा रहे लोगों की मुश्किलों भी दोगुनी हो गईं हैं। बॉर्डर पर रह रहे लोग नेपाल की इस हरकत से हैरान है।नेपाल प्रशासन ने भारतीय टैक्सी वाहनों के नेपाल में प्रवेश पर अचानक रोक लगा दी। नेपाल की इस कार्रवाई से भारतीय टैक्सी संचालकों में नाराजगी है। करीब 60 टैक्सी चालकों को वापस लौटना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि चंपावत जिले में उत्तराखंड- नेपाल बॉर्डर के बाद अन्य बॉर्डर पर भी एक्शन हो सकता है।भारतीय टैक्सी वाहन रोजाना की तरह बनबसा से यात्रियों को लेकर नेपाल के महेंद्रनगर जा रहे थे। इस दौरान सीमा के पास गड्ढा चौकी स्थित नेपाल भंसार प्रशासन ने भारतीय टैक्सियों को रोक दिया। साथ ही, उनके भंसार शुल्क काटने और सुविधा कागजात बनाने से इनकार कर दिया।दरअसल, भंसार कार्यालय से नेपाल जाने वाली टैक्सियों को सुविधा प्रपत्र जारी किए जाते हैं। इसके बाद ही उन्हें नेपाल में प्रवेश की अनुमति मिलती है। लेकिन भंसार के अधिकारियों ने भारतीय टैक्सियों के प्रवेश पर अचानक प्रतिबंध लगा दिया।  टैक्सी संचालकों मामले की जानकारी बनबसा में बैराज पुलिस चौकी प्रभारी को दी।