Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 28 Jan 2023 11:00 am IST

नेशनल

दिल्ली-एनसीआर में पड़ रहा पहाड़ों की बर्फबारी का असर, बढ़ी ठिठुरन और गलन...


दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से ठंड ने वापसी की है। इसका कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी बताई जा रही है। 

बीते दिन दिनभर चली ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन पहले तक दस डिग्री से ऊपर चल रहा न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 तक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी सामान्य से एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

माना जा रहा है कि, 28 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने से 29 जनवरी को दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हवा के कारण सुबह-शाम ठंड परेशान करेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है।