Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Jun 2022 6:26 pm IST

नेशनल

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भारत की संस्कृति को लेकर जताई चिंता, कहा- सरकार को होना पड़ेगा सजग


भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। जिसके बाद से कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया जा रहा है। धर्म और जाति को लेकर भी काफी घमासान देखने को मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा है कि भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा से कुछ लोग जलते हैं।

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने यह भी कहा कि हमारे देश की संस्कृति में कोई टकराव और मतभेद नहीं है। अगर धर्म के नाम पर कोई आपका प्रयोग करके गलत रास्ते पर लेकर जा रहा है तो, इससे आपको और सरकार को सजग और सतरक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा सरकार के लिए ये चुनौती और चिंता दोनो का विषय है।