पिथौरागढ़ ( बेरीनाग ) : लोहाथल में रामलीला का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सानी ने किया। पहले दिन नट-नटी संवाद, राम जन्म के दृश्यों का मंचन किया गया। यहां पहली बार राम, लक्षमण, भरत, शत्रुघ्न के पात्रों की भूमिका बेटियां निभा रहीं हैं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष केदार सिंह कार्की, लक्ष्मण कार्की, दीपक जोशी, धीरज जोशी, सुरेंद्र कार्की, मनोज कार्की, शेखर जोशी, ललित जोशी, चन्दन कार्की सहित कई लोग शामिल रहे।