Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 5 Apr 2023 9:30 pm IST

मनोरंजन

सगाई की खबरों के बीच दिल्ली पहुंचीं परिणीति, गेस्ट लिस्ट भी आई सामने, देखें कौन-कौन हो सकता है शामिल


इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की डेटिंग और सगाई की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा हैं कि प्रियंका चोपड़ा की बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, आप (AAP) लीडर राघव चड्ढा संग जल्द ही शादी करने वाली हैं। खबरों की मानें तो अप्रैल के पहले हफ्ते यानी आने वाले दिनों में ये कपल दिल्ली में सगाई करने जा रहा है।
हालांकि परिणीति या राघव की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन नए अपडेट से साफ हो रहा है कि सगाई की खबरें अफवाह नहीं हैं। वहीं अब कहा जा रहा है सगाई की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई  इसी महीने यानी अप्रैल में होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक सगाई की तैयारियों का जायजा लेने एक्ट्रेस खुद दिल्ली पहुंच चुकी हैं।