Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Nov 2021 6:01 pm IST


शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट


विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर शुक्रवार दोपहर 11 बजकर 45 बजे पर बंद किए गए, जिसके बाद गंगा की डोली मां गंगा के जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हुई। कपाट बंद होने से अब देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर छह नवंबर को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरसाली गांव से शनि महाराज की डोली इसी दिन सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी।