Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Jun 2022 2:00 pm IST

नेशनल

आज ईडी के सामने क्यों नहीं पेश हो सकेंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, जानिए कारण...


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में आज ईडी के सामने पेश होना था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल सोनिया ने कोरोना के चलते और समय मांगा है। 

बता दें कि सोनिया पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। उनकी तबीयत में फिलहाल सुधार है। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अभी कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 8 जून यानि आज ईडी के सामने पेश होना था। लेकिन सोनिया को स्वास्थ्य कारणों के चलते अगली तारीख मिल सकती है। या फिर वर्चुअल पूछताछ भी की जा सकती है।