Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 21 Jun 2023 3:53 pm IST


देशभर में सुख शांति महायज्ञ का मुख्य मकसद


पाटी ।  मां वाराही मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने कहा कि विश्व कल्याण महायज्ञ के आयोजन का असली मकसद देशभर में सुख शांति और सद्भावना लाना है। लमगड़िया ने कहा कि पांच दिवसीय रथयात्रा रविवार को देवीधुरा मंदिर में आकर रुकी। जिसके बाद महायज्ञ की तैयारियां की गई। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के आयोजन में क्षेत्र के आईआरएस अधिकारी हीराबल्लभ जोशी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी के अलावा चार खाम सात थोक के लोगों को इस कार्य से प्रेरणा मिली है। लमगड़िया ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से एक बड़े आयोजन का देवीधुरा मां वाराही धाम साक्षी बन रहा है। जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य के अलावा अन्य जगहों के धर्माचार्य हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि महायज्ञ के लिए सीएम ने अपना अमूल्य समय दिया। कहा कि सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। लमगड़िया ने आयोजक मंडल में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।