Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Mar 2022 9:30 am IST


उत्‍तराखंड : पौड़ी में खाई में गिरा मैक्‍स वाहन, चार युवकों की मौत; 10 गंभीर घायल


पौड़ी। पौड़ी जनपद के पैठाणी-खंड मोटर मार्ग पर चुठाणी बैंड के समीप गुरुवार को एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवकों ने स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

होली खेल कर लौट रहे थे अपने घर

घटना में घायल 10 अन्य को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। सभी चमोली जनपद के चांदपुर पट्टी के बिसौंणा गांव के रहने वाले हैं, जो होली खेलने के बाद पैठाणी से अपने घर वापस लौट रहे थे।