Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 Jan 2023 1:00 pm IST


बागेश्वर में भी जल उठे चिड़ंग और कवाग के जंगल, अराजक तत्वों पर लगा आरोप


बागेश्वर :  जिले में सर्दियों के सीजन में भी जंगल सुलग रहे हैं। विजयपुर, छतीना के जंगल जलने के बाद अब चिड़ंग और कवाग के जंगल जल रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से आग पर जल्द काबू पाने की मांग की है। चिड़ंग और कवाग गांव के दूरस्थ जंगलों से लगातार धुआं उठ रहा है। जिले में अमूमन गर्मियों में आग लगती है। इस दौरान वन संपदा को भारी नुकसान होता है लेकिन इस बार ठंड में भी वन आग की चपेट में आ रहे हैं। वनाधिकारियों का कहना है कि अराजक तत्व जंगलों में आग लगा रहे हैं। बारिश न होने के कारण भी जंगल में आग तेजी से फैल रही है। इसी कारण बृहस्पतिवार सुबह से चिड़ंग और कवाग के जंगल की पहाड़ियों से लगातार धुआं उठ रहा है। आग लगातार फैल रही है और वन संपदा को नुकसान हो रहा है। धरमघर रेंज के राजि अधिकारी प्रदीप कांडपाल ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।