Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Jun 2022 3:11 pm IST


उत्तराखंड का चंपावत जल्द महकेगा बड़ी इलायची की खुशबू से , तैयारी तेज


चंपावत : चम्पावत को बड़ी इलायची की खुशबू से महकाने की कवायद शुरू की जा रही है। भेषज संघ ने जिला योजना में इस कार्य योजना को प्रस्तावित किया है। इसके लिए पाटी ब्लॉक के 32 काश्तकारों का चयन किया गया है। शुरुआत में पाटी ब्लॉक के कुछ गांवों में नौ हजार से अधिक बड़ी इलायची के पौधे लगाए जाएंगे।चम्पावत के पाटी ब्लॉक में बड़ी इलायची की खेती की जाएगी। इसके लिए भेषज संघ ने जिला योजना में कार्य योजना प्रस्तावित की है। योजना के तहत पाटी ब्लॉक के सांगों, इजटा, बसवाड़ी, जमनतक आदि गांवों में क्लस्टर बना कर बड़ी इलाचयी के 9920 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन पौधों को नैनीताल से मंगाया जाएगा। इलायची की खेती के लिए भेषज संघ ने 32 काश्तकारों का चयन किया है।