Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Apr 2022 6:57 am IST


आर्थिक वृद्धि दर में भारत पड़ेगा अमेरिका और चीन दोनों पर भारी


 इंटरनेशनल मोनेटरी फंड ने अनुमान लगाया है कि वित्‍त वर्ष 2022-23 में भारत की ग्रोथ रेट 8.2 रह सकती है। आईएमएफ की तरफ से लगाया गया ये अनुमान इसलिए बेहद खास है क्‍योंकि अमेरिका और चीन के बारे में उसका जो अनुमान है, भारत उससे कहीं आगे है। आईएमएफ की मानें तो कोरोना महामारी और यूक्रेन-रूस युद्ध का असर अमेरिका की आर्थिक वृद्धि पर नकारात्‍मक असर डाल सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने वर्ष 2022 के लिए भारत के विकास दर के अनुमान को घटा दिया है। पहले नौ फीसद वृद्धि दर का अनुमान लगाया गया था। हालांकि नए आकलन में वृद्धि दर की रफ्तार घटने के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले लगभग दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी।