Read in App


• Wed, 21 Jul 2021 12:05 pm IST


गूगल पे पर लिंक भेजकर खाते से उड़ा लिए 60 हजार


साइबर ठगों ने गूगल पे का लिंक भेजकर ठगी को अंजाम दिया। कई ट्रांजेक्शन में करीब 60 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाने की जांच के बाद क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल पीड़ित को एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उसका परिचित बताया। उसने कहा कि वह उसे 10 हजार रुपये भेज रहा है। एक लिंक मोबाइल पर आएगाए जिसे क्लिक करते ही उसके खाते में रुपये आ जाएंगे। साइबर ठग ने यही बात दोहराई और एक बार और लिंक भेजकर 30 हजार रुपये उड़ा लिए। कुल मिलाकर खाते से 60 हजार रुपये कट गए।