Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Feb 2023 4:47 pm IST


मयूर भट्ट बने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष


पौड़ी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिसमें मीना गैरोला को पौड़ी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सरजीत तोमर को अन्य पिछड़ा वर्ग, अमर सिंह को किसान मोर्चा, नगमा ताफिक को अल्पसंख्यक मोर्चा, नरेंद्र टम्टा को अनुसूचित जाति और मयूर भट्ट को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने सभी जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए जल्द ही मंडल स्तर पर मोर्चा का गठन करने को कहा है।