Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Mar 2023 12:30 pm IST

मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा और फैमिली के साथ किया होलिका दहन, वीडियो शेयर कर फैंस को दी बधाई


होली का पर्व बॉलीवुड में भी खूब धूमधाम के साथ सेलेब्रेट किया  जाता है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सभी त्योहारों को पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाती हैं। 7 मार्च यानी आज होलिका दहन का मुहूर्त है।  हालांकि कुछ स्थानों पर कल यानी 6 मार्च को भी होलिका दहन किया गया। शिल्पा शेट्टी ने भी सोमवार को अपने पूरे परिवार से साथ होलिका दहन किया जिसका एक  वीडियो भी एक्ट्रेस ने शेयर किया और फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ होलिका दहन कर रही हैं।  इस दौरान उन्होंने पहना है और गोद में अपनी बेटी को लिए हुए हैं। शिल्पा के साथ पति राज, उनका बेटा विवान भी नजर आ रहे हैं।     शिल्पा ने पूरे विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया। रेड सलवार सूट में शिल्पा काफी खूबसूरत लग रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए फैंस के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- ‘होलिका दहन,हम छोटी-छोटी चिठ्ठियां बनाते हैं और उसमें अपने सभी निगेटिव विचारों को लिखते हैं फिर इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं, यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन के मौके पर करते हैं, यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं।  ये होली आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशी, समृद्धि और ग्रेट हेल्थ लाए।  होली की शुभकामनाएं आप सभी को।