Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 28 Aug 2021 2:30 pm IST


मत्स्य पालकों को दी कई जानकारी


मत्स्य पालकों को विभाग द्वारा बीज वितरण के साथ ही उसके रख रखाव व फंगस मुक्त रखने की जानकारियां दी जा रही हैं। मत्स्य अधिकारी पौड़ी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से मत्स्य पालकों को मत्स्य के क्षेत्र में उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए मत्स्य बीज का वितरण, उसके रख रखाव व फंगस मुक्त रखने की विधियां बताई जा रही है। विभिन्न ब्लाकों में ग्रास कॉर्प प्रजाति के मत्स्य बीज दिया गया है। साथ ही मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज व अन्य तकनीकी जानकारियां भी दी गई। बताया कि दुगड्डा, कल्जीखाल, कोट, पौड़ी खिर्सू, थलीसैंण व पोखड़ा ब्लाक आदि में 70 हजार मत्स्य बीज का वितरण किया गया ।