Read in App


• Fri, 16 Jul 2021 8:18 am IST


जिला जज ने पौधा रोपा, न्यायालय परिसर में मनाया गया हरेला


हरिद्वार। जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विवेक भारती शर्मा ने न्यायिक अधिकारीगणों के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में पौधा रोपण कर 16 जुलाई को मनाये जाने वाले हरियाली, खुशहाली, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के प्रतीक हरेला पर्व की शुरूआत की। जिला जज ने सभी से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। कार्यक्रम में सहदेव सिंह, अपर जिला जज, भारत भूषण पाण्डेय, अपर जिला जज रीतेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज, अंजली नैटियाल अपर जिला जज, पारूल गैरोला, अपर जिला जज मुकेश चन्द्र आर्य, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरूण वोहरा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, संगीता रानी, सिविल जज (एस0डी), रेन्जर दिनेश नौडियाल सहित समस्त न्यायिक एवं वन विभाग के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।