Read in App


• Fri, 2 Apr 2021 1:21 pm IST


खरपतवार जलाते समय आग लगने से झुलसी महिला, मौत


चमोली-खेत में खरपतवार जलाते समय आग लगने से एक बुजुर्ग महिला झुलस गई। उसे श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में महिला की अंत्येष्टि की गई। पंती के ग्राम प्रधान रमेश गुसाईं ने बताया कि बुधवार दोपहर को उनकी माता बसंती देवी (65) पत्नी गोविंद सिंह जंगल से सटे अपने खेत में खरपतवार जला रही थी। तभी हवा चलने से चिंगारी उसके कपड़ों पर जा गिरी और वह आग से बुरी तरह झुलस गई। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें 108 सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रमेश गुसाईं ने बताया कि श्रीनगर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रमुख यशपाल नेगी, प्रधान संघ अध्यक्ष मोनू सती, पूर्व प्रमुख अंशी नेगी, प्रधान महिपाल रावत, फते सिंह, पुष्पा देवी, मृत्युंज्य परिहार ने शोक जताया।