Read in App


• Thu, 27 Jun 2024 4:01 pm IST


खेलों के विकास के लिए खेल मैदान जरूरी: विधायक


चंबा ब्लॉक स्थित नकोट के फैगुल गांव में गुरुवार को सीएम की घोषणा पर करीब 25 लाख रुपये की धनराशि से स्वीकृत खेल मैदान का टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय और गुणवत्ता से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को विधायक किशोर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट और जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने युवा कल्याण विभाग के खेल मैदान के कार्य का फैगुल गांव में शुभारंभ कराया। विधायक ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल से जहां मानसिक और शारीरिक रूप से हम फिट रह सकते हैं, वहीं यह कैरियर बनाने का भी बेहतर माध्यम है। कहा कि टिहरी विधानसभा में और खेल मैदान, मिनी स्टेडियम प्रस्तावित किए जा रहे हैं। खेल मैदान बनने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारना का मौका मिलेगा। युवा कल्याण अधिकारी तिवारी ने बताया की शासनादेश के अनुरूप मिनी स्टेडियम और खेल मैदान के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मिल रहे हैं। फैगुल में निर्माणाधीन खेल मैदान का क्षेत्रफल 50 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा है। जिसमें खो-खोल, वॉलीबाल, फुटबाल जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। कहा कि मैदान 3 माह के भीतर तैयार हो जाएग। इस मौके पर ग्राम प्रधान भगवान सिंह धनोला, जगेठी के प्रधान प्रेमलाल उनियाल, कैंच्छू के प्रधान मायाराम पंत, रमेश उनियाल, गोपाल मखलोगा, जगवीर रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, मकान सिंह, पुरुषोत्तम उनियाल, मोर सिंह धनोला, मानवेंद्र बिष्ट, कुलदीप मखलोगा, भारतीय कॉपरेटिव ग्रामीण विकास निर्माण लि. के जीएम पवन कुमार पांडेय मौजूद रहे।