Read in App


• Sun, 7 Feb 2021 3:13 pm IST


किरायदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 11 लाख से भी ज्यादा का काटा मकान मालिकों का चालान


देहरादून। देहरादून पुलिस द्वारा रविवार को अलग अलग थानाछेत्रों में किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 11 लाख रुपये से भी ज्यादा का मकान मालिकों का चालान काटा। जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस ने सपेरा बस्ती व नई बस्ती  मोथरोवाला में चेकिंग व तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान  किरायेदारों का सत्यापन नही करने वाले कुल 15 मकान मालिकों का 83 पुलिस अधिनियम में चालान कर 1,50,000 रुपये जुर्माने का चालान किया गया। ठीक ऐसे ही रायपुर थाने की पुलिस ने कुल 97 मकान मालिकों का 83 पुलिस अधिनियम में चालान कर 09 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने कहा कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।