Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Jul 2022 12:00 am IST

नेशनल

चंड़ीगढ़ : नो स्टॉपिंग और नो-पार्किंग जोन बनाने की तैयारी में जुटा यूटी प्रशासन...


चंडीगढ़ के सभी प्रमुख रास्तों को यूटी प्रशासन नो स्टॉपिंग और नो-पार्किंग जोन बनाने जा रहा है। इनमें मध्य मार्ग के साथ दक्षिण, जन, हिमालय, पूर्व मार्ग और उद्योग-सरोवर पथ शामिल हैं। इन सड़कों पर गाड़ी रोककर खड़े होने पर चालान काटा जाएगा। 

यह फैसला जिला स्तरीय रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने की। बैठक की शुरुआत में पिछली बार लिए गए फैसलों की एक्शन टेकन रिपोर्ट पर प्रेजेंटेशन दी गई। कहा गया  है कि, जिन जगहों पर हादसे होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है, वहां टेबल टॉप बनाया जा रहा है। बैठक में सेक्टर-17 के जीर्णोद्धार के लिए बनाई गई समग्र योजना को भी मंजूरी दे दी गई।

यहां फैसला लिया गया कि, शहर के सभी राउंड अबाउट पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएंगे ताकि रात के समय लोगों को दूर से ही चौक नजर आए। कई चौक को री-डिजाइन करने का भी फैसला लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि, नए डिजाइन से हादसों में कमी आएगी। वर्तमान में भी कई चौक को दोबारा बनाया जा रहा है। वी-2 और वी-3 सड़कों की डिवाइडिंग पर स्ट्रांग आयरन ग्रिल लगाए जाएंगे।