Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 3:24 pm IST

राजनीति

भाजपा की बड़ी सेंध, कांग्रेस और बसपा के 44 नेता करेंगे पार्टी ज्वाइन


हरिद्वार : पंचायत चुनाव से पहले हरिद्वार में भाजपा ने बड़ी सेंधमारी करते हुए बीएसपी और कांग्रेस के 44 नेताओं को बीजेपी में शामिल करने का प्लान बना लिया है। खास बात ये है की बीजेपी का दामन थामने वालों में कांग्रेस टिकट पर लक्सर से विस  चुनाव लड़ने वाले अंतरिक्ष सैनी और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सतीश कुमार का नाम भी शामिल है। इतना ही नही कांग्रेस की ओर से खानपुर से मैदान मे उतरने वाले सुभाष चौधरी और पार्टी के प्रदेश सचिव मैनपाल सिंह  की भी आज भाजपा ज्वाइन करने की खबरें हैं। उधर बीएसपी के प्रदेश सचिव योगेश कुमार और दल के  हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष  वीरेंद्र सिंह - दोनो नेता भी भाजपा का दामन थामेंगे। कुलमिलाकर भाजपा ने पंचायत चुनाव का आगाज होने से पहले ही चक्रव्यू रचना शुरु कर दिया है।