Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Sep 2021 3:00 pm IST


यूकेडी में पंवार जिलाध्यक्ष और रावत महामंत्री नियुक्त


उत्तराखंड क्रांति दल के जिला सम्मेलन में भू-कानून लागू करने, स्थायी निवास खत्म कर मूल निवास लागू करने और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से विजय पंवार को जिलाध्यक्ष और संजय रावत को महामंत्री चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार अभियान में जुट जाने को कहा। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का काम किया है। भाजपा और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के कारण राज्य की जनता को जल, जंगल और जमीन का अधिकार नहीं मिल पा रहा है।