Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Jul 2021 12:45 pm IST


विद्युत विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल का असर शुरू


विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आंदोलन की हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया है। देहरादून के सेलाकुई इंडस्ट्रीज की कई कंपनियां में विद्युत सप्लाई बंद होने से भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं प्रदेश की महत्वपूर्ण मनेरी भाली प्रथम और द्वितीय जल विद्युत परियोजना में उत्पादन ठप कर दिया गया है। इससे राज्य सरकार को करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।