Read in App


• Mon, 28 Jun 2021 6:14 pm IST


दस साल से बदहाल है कौलागढ़ की एक सड़क, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं


 देहरादून। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव युवा लक्की राणा ने कहा कि एक तरफ सरकार स्मार्ट सिटी बनाने की बात करती है, दूसरी ओर कौलागढ़ स्थित आंबेडकर मार्ग पिछले 10 वर्षो से नहीं बना है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर आठ महीने पहले दर्ज कराई गई थी, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रविवार को क्षेत्र की जनता ने पार्षद, महापौर व विधायक के खिलाफ धरना दिया। कहा कि सड़क का निर्माण करवाने के लिए लगभग डेढ़ वर्ष पहले नगर आयुक्त को क्षेत्र की जनता ने ज्ञापन दिया था, लेकिन स्वीकृति नहीं दी गई है। जिस कारण जनता को काफी परेशानी का सामना करता पड़ता है। हल्की सी बरसात होने पर भी सड़क कीचड़ से पट जाती है। जिस कारण दुर्घटना का भय बना रहता है। इस मौके पर युवा कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष विजय प्रसाद, शशि जोशी, युजवेंद्र, विनोद जोशी, रतन सिंह रावत, शारदा, सरस्वती, प्रमोद, धीरज आदि मौजूद रहे।