Read in App


• Sat, 29 May 2021 1:54 pm IST


रामदेव का एक और विवादित बयान, " IMA की कोई इज्जत नहीं "


एलोपैथी और डॉक्टरों पर योगगुरु रामदेव के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद अभी थमा नही है कि बाबा रामदेव ने एक और बयान दे दिया है। बाबा रामदेव ने IMA के किए गए एक हजार करोड़ की मानहानि के दावे का माखौल उड़ाते हुए कहा कि- जिनकी कोई इज्जत नहीं, वो एक हजार करोड़ की मानहानि का दावा कर रहे हैं। उन्होंने यह बात शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया के एक लाइव प्रोग्राम में कही। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि इस वक्त देश में धार्मिक, वैचारिक और सांस्कृतिक आतंकवाद तेजी से फैल रहा है। इसी में एक नए किस्म का आतंकवाद ट्रीटमेंट आतंकवाद भी पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई इनके खिलाफ हैं। एलोपैथिक का यह कारोबार करीब दो लाख करोड़ का है, वह इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। सरकार चाहे उनका साथ दे या ना दे। भले ही सरकार उनका विरोध करें पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वह इसमें सफल होंगे।