Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Mar 2023 4:54 pm IST


WWDC 2023 का ऐलान, जून में होगा एपल का मेगा इवेंट, इन गैजेट्स की हो सकती है लांचिंग


Apple ने अपने सालाना कांफ्रेंस वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस WWDC 2023 का ऐलान कर दिया है। WWDC 2023 का आयोजन इस साल यानी 2023 में  5-9 जून के बीच किया जायेगा। WWDC 2023 में नए ऑपरेटिंग सिस्टम और कुछ हार्डवेयर की भी लॉन्चिंग होने के भी आसार हैं। इस बार WWDC 2023 का आयोजन ऑनग्राउंड (फिजिकल) हो रहा है। इवेंट एपल पार्क में आयोजित किया जायेगा। WWDC 2023 को कंपनी की साइट पर लाइव देखा जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार WWDC 2023 में iOS 17, iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की लॉन्चिंग हो सकती है। इसके अलावा Reality Pro AR हेडसेट से भी पर्दा उठ सकता है।
एपल के AR/VR हेडसेट को एपल के सिलिकॉन चिपसेट के साथ प्रस्तुत किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि एपल फिलहाल MacBook Air पर काम रहा है जिसमें M3 चिपसेट की सुविधा मिलेगी। वहीं नए मैकबुक को 15 इंच की साइज में पेश किया जाएगा। M2 चिप को एपल ने WWDC 2022 में पेश किया था।
हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा जा रहा था कि Apple iPhone 15 सीरीज सिर्फ ई-सिम के साथ ही आएगी। वहीं अब कई लीक रिपोर्ट में इसका दावा किया जा रहा है कि iPhone 15 सीरीज को केवल ई-सिम के साथ पेश किया जाएगा। ऐसे में एक ही स्लॉट फिजिकल सिम का नहीं मिलेगा।
iPhone 14 series को अमेरिकी बाजार में केवल ई-सिम के साथ लांच किया जायेगा, लेकिन भारतीय बाजार में आईफोन 14 सीरीज ई-सिम और फिजिकल सिम दोनों स्लॉट के साथ मिलेगी। फ्रांस की वेबसाइट iGeneration की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 15 सीरीज को अमेरिका सहित कई देशों में केवल ई-सिम के साथ लॉन्च किया जाएगा।