Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 11 Sep 2023 11:40 am IST


डेंगू की रोकथाम के लिए उत्तराखंड सरकार ने बनाया नया प्लान


डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने अब नया प्लान तैयार किया है। जिसमें कोविड की तरह डेंगू रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई। एक ही जगह से डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाएंगे। जहां पर प्रत्येक घर में लार्वा नष्ट करने के लिए सफाई अभियान के साथ फॉगिंग की जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में डेंगू रोकथाम के लिए प्लान बनाया गया है। प्रत्येक घर में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम की टीमें लार्वा नष्ट के लिए जाएंगी।

जिलाकुलडेंगू मामले मौत
देहरादून655 -
हरिद्वार19113
नैनीताल144  -
पौड़ी 99 -
ऊधमसिंहनगर24  -
अल्मोड़ा03  -
बागेश्वर   02 -
चमोली08  -
रुदप्रयाग04 -
कुल1130    13