Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Dec 2021 3:20 pm IST


यशपाल पर हमले से कांग्रेस में उबाल


हल्द्वानी। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर हुए हमले के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। रविवार सुबह यशपाल आर्य के आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपराधियों को गिरफ्तार करने और बाजपुर की पुलिस को तत्काल हटाने की मांग की। रावत ने कहा कि पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, संजीव आर्य पर प्राणघातक हमला किया गया है। यशपाल के राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए उन्हें जान से मार देने के उद्देश्य से सुनियोजित षडयंत्र के तहत हमला किया गया है। हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कहर कहा कि थाने से महज 25 मीटर दूरी पर आर्य पर हमला हुआ। हमलावरों को पता था कि आर्य आएंगे और कई लोगों को कांग्रेस की ज्वाइनिंग कराएंगे। पूर्व नियोजित हमले के तहत गाड़ी से खींचकर जान से मारने का प्रयास किया गया। बचाने वालों को बुरी तरह पीटा गया है। यशपाल आर्य को जान से मारे की मंशा थी। पुलिस प्रशासन पर कोई यकीन नहीं रह गया है। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यशपाल आर्य का गनर तक हटा दिया गया है। रावत के अनुसार पुलिस-प्रशासन पर हमें विश्वास नहीं है, हमें डर है वे यशपाल आर्य को मरवा देंगे। अपराधी अवैध खनन कारोबारी हैं।