Read in App


• Mon, 19 Apr 2021 11:08 am IST


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का हुआ निधन, पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दी गई श्रद्धांजलि


पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत के निधन पर एम्स ऋषिकेश में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।उन्होंने बची सिंह रावत के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और कहा उनके द्वारा किए गए कार्यों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी स्वर्गीय बची सिंह रावत के पार्थिव शरीर पर  पुष्प अर्पित किए।  बता दे, एम्स प्रशासन के मुताबिक उनके निधन के बाद कोविड सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।