Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Mar 2023 10:38 am IST

अंतरराष्ट्रीय

सऊदी अरब : तीर्थयात्रियों को मक्का ले जा रही बस पुल से टकराई, हादसे में 20 लोगों की दर्दनाक मौत...


सऊदी अरब से दिलदहलाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो गयी है। 

राज्य मीडिया ने बताया कि, तीर्थयात्रियों को मक्का ले जा रही एक बस सोमवार को एक पुल से टकरा गई। टक्कर होते ही उसमें आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

बता दें कि, ये घटना दक्षिणी प्रांत असीर की मक्का और मदीना में जाने वालों को ले जाते वक्त हुई। यहां हमेशा यात्रियों को सुरक्षित रूप से ले जाने के दौरान लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।