Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 13 Nov 2021 10:30 am IST


17 नवंबर को होगा जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन


 बाेगश्वर: खेल विभाग के अधीन संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए बालक-बालिकाओं का प्रवेश होना है। जिसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 17 नवंबर को होगा। यहां यह चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय ट्रायल में शामिल होंगे। जिला खेल अधिकारी विनोद वल्दिया ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल 17 और 18 नवंबर को होना है। जिसके लिए 16 वर्ष से अधिक उम्र नही होनी चाहिए। पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो, फार्म पर आयु, कक्षा का उल्लेख, आयु और कक्षा प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा। खिलाड़ी को उत्तराखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।