Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Jun 2022 4:48 pm IST


नदी में नहाते वक्त मारे गए किशोरों के परिजनों से मिले विधायक गड़िया


बागेश्वर: तहसील के गोगिना गांव में गत दिनों बर्थी नदी में नहाते वक्त मारे गए चार किशोरों के परिजनों से मिलने क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बांधया। उन्हें आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। साथ ही सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने गर्मियों के सीजन में गांव आने वाले युवाओं के अभिभावकों से कहा कि वे अनभिज्ञ नदियों में किशोरों को कतई न भेंजें। उनकी दिनचर्या पर नजर रखें, तांकि भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। तीन घरों के चिराग बुझने पर गहरा दुख जताया। इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, चंदन, मोहन, प्रवीन सहित सभी ग्रामीण मौजूद रहे।