Read in App


• Fri, 30 Aug 2024 5:02 pm IST


जिले में 2.13 लाख लोगों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड


अल्मोड़ा : जिले में अब पांच साल तक बच्चों के आयुष्मान कार्ड दूसरे चरण में बनाए जाएंगे। पहले पांच साल से अधिक आयु वालों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। वर्तमान में जिला अस्पताल, उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट, टनकपुर के अलावा सीएचओ के माध्यम से लोगों को कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। भारत आयुष्मान योजना के समन्वयक आशीष ने बताया कि पूर्व में जिले में 2.60 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य था, लेकिन अब लक्ष्य के हिसाब से 2.13 लाख कार्ड बनाए जाएंगे। वर्तमान तक 140584 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।