Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 13 Jan 2022 4:38 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

इंटरनेट बंद होने से दुनिया को 40 करोड़ का नुकसान


दुनिया के तमाम देशों में कई बार इंटरनेट को बंद किया जाता है। कभी सुरक्षा के कारण  सरकार इंटरनेट को बंद करती है तो  कई बार किसी तकनीकी समस्या के कारण इंटरनेट शटडाउन किया जाता है। वही हर साल के अंत में  इस साल की  इंटरनेट शटडाउन की रिपोर्ट आती है।  ताज़ा जानकारी के मुताबिक , 2021 की भी रिपोर्ट आ गई है। आपको बता दें की साल 2021 में 2020 के मुकाबले 36 फीसदी अधिक इंटरनेट शटडाउन हुआ है। साथ ही साल 2021 में पूरी दुनिया में कुल 30,000 घंटे इंटरनेट बंद हुआ है जिससे 5.45 बिलियन डॉलर यानी करीब 40,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।