Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 16 May 2022 7:00 am IST


सालों पहले आसमान में दिखे यूएफओ का खुला रहस्य


दुनिया में एलियंस और यूएफओ को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? वैज्ञानिकों के लिए भी अभी यह एक सवाल है। एलियन के अस्तित्व को लेकर अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है। हालांकि दुनियाभर में लोग आए दिन अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट यानी यूएफओ (UFO) को देखने का दावा करते हैं। कभी-कभी लोग ऐसे अजीबोगरीब दावे करते हैं जिनके बारे में जानकर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। सालों से यूएफओ दुनिया के लिए रहस्य बना हुआ है। आज से 27 साल पहले 1995 में भी लोगों ने यूएफओ देखने का दावा किया था। यह दावा अमेरिका की वेस्ट फ्लाइट 564 के दो पायलटों ने किया था। टेक्सास से लास वेगास जा रही अमेरिकी फ्लाइट के पायलटों ने कहा था कि उन्होंने यूएफओ को देखा है। अब इतने साल बाद वैज्ञानिकों ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है। वैज्ञानिकों ने कहा कि पायलटों ने जिस ऑब्जेक्ट को देखा था वह कोई यूएफओ नहीं बल्कि खगोलीय पिंड रहा होगा।