Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 Nov 2021 11:34 am IST


आचार्य नैथानी ने क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान किया


रुद्रप्रयाग: विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत कपणियां में पूर्व प्रधान स्व.मोलाराम ममगांई की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन व्यासाचार्य पं.जनार्दन प्रसाद नैथानी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का व्याख्यान करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भक्तों से हमेशा अच्छा कर्म करते रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि फल की चिंता छोड़ लोगों को कर्म पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होने उन्होंने क्षेत्रवासियों से क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है।