Read in App


• Fri, 19 Feb 2021 5:54 pm IST


कूड़ा वाहन चालकों ने लगाया "ठेकेदार पर उत्पीड़न का आरोप"


डोर टू डोर से कूड़ा उठाने कूड़ा वाहन चालकों ने ठेकेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर नगर निगम परिसर स्थित पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने ठेकेदार पर नौकरी लगाने के नाम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। वाहन चालकों की ओर से इस बारे में मुख्य नगर आयुक्त को भी ज्ञापन दिया। इस दौरान शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। वही ठेेकदार की ओर से इस काम की निगरानी की जाती है। जबकि वेतन का भुगतान निगम की ओर से किया जाता है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा ऋषिकेश के नगर अध्यक्ष कुलदीप मचल ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे कूड़ा वाहन चालक नगर निगम परिसर में खड़े थे, तभी एक व्यक्ति वहां पर आया और स्वयं को ठेकेदार बताकर कूड़ा गाड़ियों की चाबी लेने लगा। इसका उन्होंने विरोध किया। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की ओर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। जो वाहन चालक कूड़ा गाड़ी पर कई सालों से काम कर रहे हैं, उन्हें हटाकर पैसे लेकर नए ड्राइवरों की भर्ती की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न के विरोध में कूड़ा गाड़ी के सभी चालकों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में विकास डोभाल, राजीव कश्यप, सोनू, सुदर्शन बिष्ट, मामराज कंडियाल, कल्याण, राजू रस्तोगी, प्रताप सिंह, अजय, मनोज, रूपेश संजय रावत, कन्हैया, अजेंद्र सिंह, हरीश यादव, संतोष, पप्पू कुमार, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।