Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 29 May 2022 12:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

युद्ध खत्म नहीं करना चाहते हैं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, रूस के खिलाफ चली ये नयी चाल


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लगभग 3 महीने बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकला है। सह-मात के बीच दोनों देश एक-दूसरे को आंख दिखा रहे हैं। इधर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी युद्ध समाप्त करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। 

दरअसल यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस को पीछे धकेलने के लिए यूरोपीय देशों की मदद ले रहे हैं। दरअसल जेलेंस्की ने ब्रिटेन पीएम बोरिस जॉनसन को कॉल करके हथियार सप्लाई करने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्होंने खाद्य और ईंधन संकट पर भी चर्चा की।

जेलेंस्की ने जॉनसन को फोन पर कहा कि, दोनों देशों को खाद्य संकट को रोकने और यूक्रेन के बंदरगाहों को अनब्लॉक करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। यूक्रेनी नेता ने ऊर्जा संकट के बीच यूक्रेन के लिए ईंधन की आपूर्ति के मुद्दे पर भी चर्चा की।
बता दें कि, यूक्रेन खाद्यान्न, विशेष रूप से गेहूं के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है। हालांकि, रूस ने ओडेसा बंदरगाह को रोक दिया गया है। जिसके माध्यम से यूक्रेन दुनिया को खाद्यान्न निर्यात करता था। इस नाकाबंदी से न केवल यूक्रेन, बल्कि अन्य देशों को भी नुकसान हो रहा है। क्योंकि भोजन की कमी कई हिस्सों में मुद्रास्फीति को बढ़ा रही है। जिससे गरीबों को नुकसान हो रहा है।

इधर ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने ट्वीट कर फोन कॉल को लेकर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, हम लंबे समय तक यूक्रेन के साथ खड़े हैं। हम यूक्रेनी सशस्त्र बलों को अपने देश की रक्षा करने में मदद करने के लिए रक्षा उपकरण प्रदान करना जारी रखेंगे, और हम अनाज निर्यात को फिर से शुरू करने और वैश्विक खाद्य संकट को रोकने के तरीकों को खोजने के लिए गहन रूप से काम कर रहे हैं।