Read in App

Surinder Singh
• Sun, 10 Jan 2021 2:46 pm IST


बिना ओवन के बनायें पिज़्ज़ा सिर्फ ३० मिनट में


सामग्री:-

  • पनीर(Paneer):100 ग्राम
  • हल्दी(Turmeric): 1 चम्मच
  • नमक(Salt): 1 चम्मच (स्वादानुसार )
  • गरम मसाला (Garam masala): 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर(Chilli powder): 1 चम्मच
  • अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger garlic paste): 1 चम्मच
  • सरसों तेल(Mustard Oil): 25 ग्राम  
  • प्याज(Oil): 1
  • शिमला मिर्च(capsicum ): 1/2 पीस 
  • टमाटर(Tomato): 1
  • नमक(Salt):  1 चम्मच 
  • पिज़्ज़ा सॉस(Pizza sauce): 5-6 चम्मच
  • तेल(Oil): 2 चम्मच
  • चीज़ (cheese): 150 ग्राम
  • पिज़्ज़ा हर्ब्स (Pizza Herbs): 1 चम्मच

डो के लिए:-

  • मैदा(Plain flour):1 कप (200 ग्राम)
  • बेकिंग पाउडर(Baking powder): 1 चम्मच
  • बेकिंग सोडा(Baking soda): 1/2 चम्मच 
  • दही(Yogurt): आटा लगाने के लिए
  • नमक(Salt):  1/2 चम्मच 
  • केक कंटेनर या कोई प्लेट
  • नमक(Salt): 500 ग्राम

पिज़्ज़ा बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले पनीर के छोटे - छोटे टुकड़े  करके एक कटोरे में ले ले |
  2. फिर उसमे हल्दी, नमक, गरम मसाला , लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन पेस्ट और 2 चम्मच सरसों तेल डालकर उसे अच्छे से मिला ले |
  3. फिर पनीर के टुकड़ों  को किसी प्लेट में निकाल ले |
  4.  और उसी कटोरे में प्याज और शिमला मिर्च को डाल दे |
  5. और उसे अच्छे से मिला ले |
  6. अब गैस पे पैन रखे और उसमे थोड़ा सा तेल डालकर पनीर को फ्राई कर ले |(धीमी आंच पे पनीर को फ्राई करे ताकी मसाले बिना जले पनीर के टुकड़े में चिपक जाये)
  7. फिर उसे प्लेट में निकल ले |
  8.  फिर प्याज और शिमला मिर्च को भी उसी पैन में फ्राई कर ले |
  9. फिर किसी दूसरे प्लेट में उसे निकाल ले और उसके ऊपर कटे हुए टमाटर को डाल दे ताकी टमाटर भी थोड़ा पाक जाये |
  10. फिर पनीर के छोटे छोटे टुकड़े कर ले |
  11.  फिर फ्राई किये हुए प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को भी छोटा छोटा काट ले |
  12. फिर गैस पे कढ़ाई रखे |(ध्यान रहे कढ़ाई गहरी और मोटी तले वाली होनी चाहिए)
  13. फिर उसमे नमक डाल दे और उसके बीच में स्टैंड रख दे और फिर उसे ढककर 10 मिनट के लिए गरम होने के लिए रख दे |
  14. अब किसी बर्तन में मैदा को ले ले और उसमे बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर मिला दे |
  15.  फिर उसमे थोड़ा थोड़ा दही डालकर मिलाएं  |
  16. मैदा को मिलाकर उसका एक डो (लोई) तैयार करे |
  17. फिर उसमे थोड़ा सा तेल डालकर आटे को चिकना कर ले |
  18. फिर मैदा का छोटा लोई काट ले (लोई आपके पिज़्ज़ा के आकर के हिसाब से काटे)
  19. फिर उसे बेल ले और अपने प्लेट या केक कंटेनर में फिट करके देख ले |
  20. अब उसके बीच में छोटे छोटे छेद कर लें।  
  21. अब उसके ऊपर पिज़्ज़ा सॉस डालकर चारो तरफ फैला दे, और उसके ऊपर चीज़ को डाल दे |
  22. फिर उसके ऊपर कटी हुई सब्जी को डाल दे |
  23. फिर उसके ऊपर पनीर के टुकड़े को भी डाल दे |
  24. फिर उसे कढ़ाई में रख दे और उसे ढक कर 25-30 मिनट तक पकने दे |
  25. 30 मिनट बाद आप देख सकते है की हमारा  पिज़्ज़ा कितनी अच्छा पका  है, उसे अब बहार निकाल ले |
  26. अब हम पिज़्ज़ा को कट कर लेंगे और उसके ऊपर थोड़ा पिज़्ज़ा हब्स डाल देंगे। 

हमारा  वेज पिज़्ज़ा पक कर तैयार है, इसे गरमा गरम खाये |