DevBhoomi Insider Desk • Sat, 9 Apr 2022 8:00 am IST
श्रीलंका में अप्रैल अंत तक सूखेंगे पेट्रोल पम्प, भारत की आपूर्ति भी तेजी से हो रही खत्म
श्रीलंका में इस महीने के अंत तक डीजल की कमी हो सकती है और विदेशी भंडार की अभूतपूर्व कमी के बीच ईंधन की खरीद के लिए भारत की ओर से दी गई 50 करोड़ डालर की आर्थिक मदद भी तेजी से खत्म हो रही है। इस बीच, भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंकाई लोगों ने वहां पलायन कर भारत आना शुरू कर दिया है। श्रीलंका के मन्नार से एक नाव में बैठकर एक परिवार शुक्रवार को ही भारत के दक्षिणी छोर रामेश्वरम में पहुंचा है। चार सदस्यीय यह परिवार धनुषकोटि के करीब स्थित अरिचालमुनाई में उतरा है।