Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 22 Aug 2021 7:05 am IST


अफगानिस्तान से आने वालों को घर तक मुफ्त पहुंचाएगी सरकार


देहरादून। प्रदेश सरकार ने अफगानिस्तान से वापस आने वाले व्यक्तियों को घर तक पहुंचाने के लिए कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को अफगानिस्तान से वापस आने वाले प्रदेशवासियों को अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट से उनके घर तक बिना शुल्क पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्थानिक आयुक्त कार्यालय को इसकी सूची भी उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही नई दिल्ली अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित करने को कहा गया है, जो उत्तराखंडवासियों की समस्याओं को दूर कर उन्हें घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इसमें स्थानिक आयुक्त कार्यालय नई दिल्ली के दो कार्मिकों की ड्यूटी भी लगाई गई है।