DevBhoomi Insider Desk • Mon, 28 Feb 2022 10:53 am IST
ब्रेकिंग
उत्तराखंड के 7 छात्रों की आज हुई यूक्रेन से वापसी
यूकेन और रूस के बीच पिछले पांच दिनों से युद्ध अपने चरम पर है। इसी बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं का स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है। इसमें अधिकांश यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राएं हैं जिसमें उत्तराखंड के रहने वाले भी कई युवक-युवतियां हैं। उत्तराखंड के सात छात्र-छात्राएं आज सकुशल स्वदेश लौटे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। जो छात्र यूक्रेन से वापस लौटे हैं उनके नाम इस प्रकार हैं- तमन्ना त्यागी, प्रेरणा बिष्ट, शिवानी जोशी, लिपाक्षी, अताउल्लाह मलिक, मोहम्मद मुकराम और उर्वशी जंटवाल।