मौसम विभाग ने प्रदेश से मानसून विदाई की घोषणा कर दी है। विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी सीमा द्वारिका, मेहसाणा, उदयपुर, कोटा, ग्वालियर, हरदोई से होकर गुजर रही है। मानसून खत्म होने के आठ से दस दिन बाद मानसून की राज्य से विदाई हुई है। बता दें राज्य में मानसून 13 जून 2021 को आया था और आठ अक्तूबर 2021 को गया।