दिल्ली से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां द्वारका सेक्टर 23 इलाके में एक युवती ने अपने बहनोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि, घर आए बहनोई ने अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की। और तो और घटना की जानकारी किसी को न देने की धमकी भी दी है।
फिलहाल पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।