Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Oct 2022 9:30 am IST


नरक चतुदर्शी पर जलाएं 14 दीपक, जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां


दीपावली महापर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ हो जाती है। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन भैया दूज के साथ होती है। धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को काफी खास माना जाता है। नरक चतुर्दशी को रूप चौदस और छोटी दिवाली के नाम से भी जानते हैं। हर साल दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस बार तिथियों के बदलाव के कारण दिवाली के दिन ही नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। इस साल नरक चतुर्दशी 24 अक्टूबर को मनाई जा रही है। माना जाता है कि नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध करके करीब 16 हजार महिलाओं को मुक्त किया था। इसी कारण इसे दीप जलाकर खुशियों के तौर में मनाया जाता है। इसके अलावा नरक चतुर्दशी के दिन यमदेव के लिए दीपक जलाकर सुख समृद्धि की कामना की जाती है।  

जला सकते हैं 5, 7, 13 या फिर 14 दीपक 
नरक चतुर्दशी के दिन अधिकतर लोग 5 दीपक जलाते हैं। जिसमें से एक दीपक पूजा घर, दूसरा किचन, तीसरा पानी पीने वाली जगह, चौथा पीपल के पेड़ और पांचवा दिया मुख्य द्वार में जलाना शुभ होता है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार आप चाहे तो 5 की जगह 7, 13 या फिर 14 दीपक भी जला सकते हैं। जानिए किन-किन जगहों पर इन दीपकों को जलाना चाहिए शुभ होगा।

नरक चतुर्दशी में ऐसे रखें दीपक
- पहला दीपक सरसों के तेल का रात को दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाना चाहिए। ये दीपक यम के लिए होता है।
- दूसरा घी का दीपक सुनसान देवालय में जलाना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
- शास्त्रों के अनुसार, तीसरा दीपक मां लक्ष्मी के सामने जलाना चाहिए।
- चौथा दीपक तुलसी के पौधे के पास जलाना चाहिए।
- पांचवा दीपक घर के मुख्य दरवाजे के बाहर जलाना शुभ माना जाता है।
- छठा दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाना चाहिए। इससे रोग-दोष और भय से निजात मिलती है।
- सातवां दीपक किसी मंदिर में जाकर जलाना चाहिए।
- आठवां दीपक कूड़े के पास जलाना चाहिए।
- नौवा दीपक बाथरूम में जलाना चाहिए।
- दसवां दीपक छत पर रखना चाहिए।
- ग्यारहवां दीपक छत में ही आगे की ओर रखना चाहिए।
- बाहरवा्ं दीपक घर की नाली के पास रखना चाहिए।
- तेरहवां दीपक किचन में रखना चाहिए।
- चौदहवां दीपक घर की सीढ़ियों में रखना शुभ माना जाता है।